व्हाट्स एप्प एक जाना पहचाना नाम, जिसने पूरी मोबाइल-मैसेज सिस्टम को बदल कर रख दिया। मैसेज से लेकर कॉलिंग तक कि सुविधा नि:शुल्क होने से दुनिया भर में सबसे ज्यादा कस्टमर बहुत ही कम समय में बना लिया। आज हम बात करेंगे व्हाट्स एप्प के सुरक्षा खामी को लेकर।
व्हाट्स एप्प में इतने सुविधा होने के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर बहुत सारी सुरक्षा चूक भी है। सुरक्षा चूक भी ऐसी- वैसी नहीं, ये सीधे कस्टमर के जेब और राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमला करने में सक्षम होगा।
हाल ही में व्हाट्स एप्प ने एक और फिचर दिया है जिसमे 3 महीने तक का पुराना डाटा यूजर बैकप ले सकता है, जिसका सीधा मतलब है कि व्हाट्स एप्प अब आप का डाटा आपके मर्जी के बिना स्टोर करेगा। ऐसा नहीं है कि इससे पहले व्हाट्स एप्प यूजर का डाटा स्टोर नहीं करता था पर वो चोरी- चुपके होता था। अब ये खुले आम सुविधा के नाम पर यूजर का डाटा स्टोर करेगा कानूनी तरीके से और ये सब हो रहा है जब से व्हाट्स एप्प को फ़ेसबुक ने खरीदा है।
व्हाट्स एप्प का एक और सुविधा है जो पूरे आईटी वर्ल्ड के ख़तरा बनेगा, ये सुविधा है 25 एमबी तक फ़ाइल ट्रान्सफर करने का। इसके माध्यम से यूजर 25 एमबी तक प्रोग्रामेबल फ़ाइल भी भेज सकते हैं जो बिना किसी सुरक्षा जाँच के चला जाएगा। इसी फ़ाइल को यूजर किसी भी ईमेल के द्वारा नहीं भेज सकता क्योंकि सर्वर भेजने या रिसीव करने से पहले फायरवाल से लेकर आईपीएस और आईडीएस तक से स्कैन करता है और जैसे ही प्रोग्रामेबल फ़ाइल का पता चलता है नेटवर्क पॉलिसी के अंतर्गत सेंड कमांड को टर्मिनेट कर देता है। परंतु व्हाट्स एप्प में ये स्कैन कि सुविधा नहीं होने से किसी भी यूजर तक या किसी यूजर जो किसी और नेटवर्क से जुड़ा है उस नेटवर्क में अटैक प्रोग्राम लॉंच काफी अससन हो जाता है।
व्हाट्स एप्प बिजनेस में एक सुविधा का ट्राइल किया जा रहा है किसके सफल होते ही व्हाट्स एप्प न॰ से किसी दूसरे व्हाट्स एप्प न॰ में पैसे का लेन-देन आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए बकायदा आरबीआई ने व्हाट्स एप्प को पेमेंट गेटवे दिया हुआ है।
यहाँ यूजर को ट्रैंज़ैक्शन में किसी भी तरह कि समस्या होने पर समाधान कैसे होगा इसका कोई जानकारी नहीं है ! इससे पहले भीम एप्प और यूपीआई के द्वारा ट्रैंज़ैक्शन करने में यूजर को होने वाला समस्या का किसी तरह का समाधान बैंक या RBI के द्वारा नहीं किया गया है जिससे ट्रैंज़ैक्शन फेल होने पर यूजर का पैसा फँसने का रेट सबसे ज्यादा है। व्हाट्स एप्प के द्वारा पैसे का लेन-देन करने पर न सिर्फ यूजर का डाटा फेसबुक कलेक्ट करेगा बल्कि उपयोगकर्ता का बैंक डिटेल्स भी फेसबुक तक पहुँच जाएगा क्योंकि व्हाट्स एप्प अब फेसबुक का कंपनी है और फेसबुक यूजर का डाटा कैसे इस्तेमाल करता है ये सभी को पता है। इस तरह से देश का पैसा बिना किसी रुकावट के दुनिया के किसी भी देश में चला जाएगा जो कबी भी वापस नहीं आ सकता। इस लिए अगली बार व्हाट्स एप्प का इस्तेमाल करने से पहले सोच लें।



