Blog Content

Home – Blog Content

Mobile IMEI / Mobile Device Hacking

International Mobile Equipment Identity (IMEI) 14 अंकों का युनीक नंबर जो सभी मोबाइल सेट में होता है। इसी नंबर के सहारे किसी नंबर या उस मोबाइल सेट तक पहुँचा जाता है, जिसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में सर्विस प्रोवाइडर एवं सेक्युर्टी एजेंसी, सुरक्षा और उपयोगकर्ता के पहचान (User Identity) के रूप में करते है। IMEI नंबर ही है जिसकी मदद से अब तक न जाने कितने केस का समाधान हो पाया और गुनहगार सलाखों के पीछे पहुंचाए गए। जरा सोचिए अगर यही IMEI नंबर में किसी प्रकार का बदलाव करने पर न सिर्फ उपयोगकर्ता का पहचान छिन जाएगा बल्कि सेक्युर्टी एजेंसी के लिए भी सिर का दर्द बन जाएगा। क्या ये IMEI नंबर में किसी तरह का बदलाव संभव है? हाँ ये सच है, IMEI नंबर बदलना बहुत ही आसान है।

अब जरा सोचिए क्या होगा अगर IMEI नंबर ही बदल दिया जाए ! जी हाँ आप का मोबाइल का IMEI नंबर मात्र 100- 500/- रूपये खर्च कर कभी भी बदला जा सकता है, वो भी बिना किसी समस्या के (आप को पता चले बिना आपका IMEI नंबर किसी और हंडसेट में भी उपयोग हो सकता है)। जब आप अपना महंगा मोबाइल को ढूँढने के लिए पुलिस में शिकायत करते हैं और और उम्मीद करते हैं कि खोया हुआ मोबाइल मिल जाएगा तो आप गलत हैं। एक बार IMEI नंबर बदलने के बाद उस मोबाइल को ट्रैक करना पुलिस और सेक्युर्टी एजेंसी के लिए भी संभव नहीं है क्योंकि अभी तक ऐसे डिटेल्स को ट्रैक करने का कोई सुविधा हमारे पुलिस और सेक्युर्टी एजेंसी के पास नहीं है।

चोरी किए मोबाइल को है VST डिवाइस (ये डिवाइस एक पेन ड्राइव की तरह होता है) और (UMT) अल्टीमेट मल्टीपरपज टूल्स (भी एक पेन ड्राइव की तरह होता है जिसके जरिए आप के मोबाइल फोन के गूगल अकाउंट को खोलकर फोन की सारी जानकारी और डाटा क्लीन कर दिया जाता है) के जरिए मोबाइल का पैटर्न लॉक खोल कर सारे डाटा को क्लीन किया जाता है। साफ शब्दों में कहें तो आप का फोन अनलॉक ही नहीं बल्कि फैक्ट्री रीसेट हो गया।

इसके बाद मोबाइल के सबसे भरोसेमंद IMEI नंबर को बदलने के लिए MTKBOX, easy IMEI changer, Octopus डिवाइस आदि का इस्तेमाल किया जाता है। नया IMEI नंबर कोई भी हो सकता है, जैसे कि आप का या किसी और मोबाइल का IMEI नंबर जो इस समय एक्टिव है या बंद है। जो मोबाइल फोन किसी खास या विदेशी नेटवर्क से जुड़े होते हैं और जिन मोबाइल फोन के सिक्योरिटी फीचर को तोड़ पाना मुश्किल होता है उसको अनलॉक और IMEI नंबर बदलने के लिए Dc Unlocker Ghost डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे iphone, RIM इत्यादि।
ऐसे में आपका खोया हुआ फोन तो मिलने से रहा लेकिन तब क्या होगा जब एक ही IMEI नंबर एक से अधिक मोबाइल में उपयोग होने लगे ? ऐसे में फ़्रौड करने वाला तो पकड़ा नहीं जाएगा लेकिन जिस किसी के मोबाइल का IMEI नंबर फ़्रौड करने में उपयोग होगा उसके लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी।
आप अपना IMEI नंबर, www.imeipro.info पर चेक कर सकते हैं। इससे नकली हैंडसेट का भी पता लगाया जा सकता है, देखें आपका IMEI नंबर और मोबाइल ब्रांड , मॉडल सही है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dark web with AI Cyber Attack

Protect your business from Dark Web and AI-driven cyber attacks with advanced security measures, monitoring, and proactive defense strategies.