Blog Content

Home – Blog Content

गूगल ऑक्ट्रो ट्रांजैक्शन / गूगल प्ले अटैक

दुनिया भर में जिस तेजी से प्लास्टिक मनी का चलन बढ़ रहा है उससे कहीं ज्यादा तेजी से फ़्रौड के नए – नए तरीके सामने आ रहे हैं। इस समय जो अटैक दुनिया भर में प्लास्टिक मनी पर हो रहा है उसे “ गूगल ऑक्ट्रो ट्रांजैक्शन “ कहते हैं। यह एक ऐसा ट्रांजैक्शन है जिसमें कार्ड से होने वाले ट्रैंज़ैक्शन के लिए किसी तरह का कोई औथेंटिकेशन वन टाइम पासवर्ड नहीं होता, इसमे होने वाला ट्रैंज़ैक्शन के लिए सिर्फ और सिर्फ कार्ड नंबर की जरूरत होती है। गूगल ऑक्ट्रो ट्रांजैक्शन / गूगल प्ले अटैक कुछ समय पहले तक सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट / डेबिट कार्ड पर होता था जिसमें कार्ड से ट्रांजैक्शन कुछ सौ/ हज़ार रुपए का किया जाता है। यह ट्रांजैक्शन लगातार तब तक होता रहता है जब तक कार्ड ब्लॉक न हो जाए या रुपए समाप्त न हो जाए। इसके बारे में सही जानकारी बैंक के पास भी उपलब्ध नहीं होता, इससे साफ है कि ट्रांजैक्शन/ फ्रौड होने पर बैंक आपका किसी प्रकार का कोई मदद नहीं कर पाएगा। ये सभी ट्रांजैक्शन गूगल प्ले पर उपलब्ध गेम डेवलप करने वाले कंपनियों के अकाउंट में आप कि इजाजत के बिना किया जाता है। गूगल ऑक्ट्रो ट्रांजैक्शन / गूगल प्ले अटैक अब सभी तरह के क्रेडिट / डेबिट कार्ड पर होने लगा है। आपकी सावधानी ही एक मात्र समाधान है, ऐसे किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन/ फ्रौड होने पर बैंक से संपर्क कर कार्ड को ब्लॉक करा दें एवं पुलिस शिकायत कर इसकी कॉपी संबंधित बैंक और कार्ड के हैड ऑफिस जो कि लगभग सभी कार्ड्स का चेन्नई है में जरूर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dark web with AI Cyber Attack

Protect your business from Dark Web and AI-driven cyber attacks with advanced security measures, monitoring, and proactive defense strategies.