Blog Content

Home – Blog Content

OTP Hacking (One Time Password Hacking)

ओ.टी.पी, एक बार प्रयोग होने वाला टेम्परोरी पहचान जो कि पहले से वेरिफाइ किए हुये मोबाइल या ईमेल में सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा अपने ग्राहक को दिया जाता है। ओ.टी.पी टेक्स्ट मैसेज, वॉइस कॉल या ईमेल के रूप में उपयोगकर्ता तक पहुँचता है। ओ.टी.पी सर्विस का सुरुवात उपयोगकर्ता के सुरक्षा एवं सत्यापन के किया गया था, लेकिन तकनीक सुरक्षा के साथ खामी बनकर उभर रही है।

ओ.टी.पी हैकिंग कोई नए तकनीक नहीं है, तकनीक के सुरुवात में फ्रौड करने वाले कम पढ़े –लिखे और नए उपयोगकर्ता के साथ स्पूफिंग का सहारा लेते थे और उपयोगकर्ता से ओ.टी.पी का जानकारी लेते थे। लेकिन इस समय ये नए सिरे से नई तकनीक का उपयोग कर उच्य शिक्षित और तकनीक उपयोगकर्ता के साथ भी आसानी से धोखा-घड़ी को अंजाम देते हैं।

**** यह आर्टिकल केवल इन्फॉर्मेशन एंड रिसर्च कार्य के लिए है, इसके द्वारा किसी भी प्रकार के अपराध या नुकसान के लिए साइबर केयर कि कोई जिम्मेवारी नहीं है। ***

इस समय पूरी दुनिया में ओ.टी.पी हैकिंग 2 आसान तरीके से संभव है जिसके लिए किसी स्पेशल ट्रेनिंग या स्किल कि कोई जरूरत नहीं है जैसा कि कुछ समय पहले वॉइस ओ.टी.पी हैकिंग के द्वारा एक्सैस किया गया। इजराइल में ओ.टी.पी हैकिंग संभव होने का एकमात्र कारण ये था कि लोग डिफ़ाल्ट ओ.टी.पी (सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा अपने ग्राहक को दिया गया पहला पासवर्ड) को बदलते नहीं थे। किसी भी सर्विस प्रोवाइडर का डिफ़ाल्ट पासवर्ड या तो एक ही होता है या फिर किसी पैटर्न में जो कि उसके सर्विस पोर्टल और डिवाइस में आसानी से मिल जाता है।

हम सभी कभी न कभी अपने दोस्तों या परिचितों को अपना फोन किसी काम के लिए देते हैं। मैं अपने किसी अजनबी/ फ्रेंड/ रिलेटिवे से बोलूँ की मेरा फोन काम नहीं कर रहा है और एक आवश्यक कॉल करना है तो वह अपना फोन मुझे दे देगा। यही वह समय है जब मैं उसके फोन में उसका नंबर किसी और नंबर में फॉरवर्ड कर सकता हूँ, जैसे मेरा अजनबी/ फ्रेंड/ रिलेटिवे फ्रेंड आइडिया का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है और मुझे उसका कॉल अपने नंबर 9471556551 में फॉरवर्ड करने के लिए *43#9471556551 पर कॉल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अपने सर्विस प्रोवाइडर से कॉल फॉरवर्ड जेनेरिक कोड ले सकते हैं। अब अकाउंट को लॉगिन करने के लिए ओटीपी वॉइस कॉल का ऑप्शन सेलेक्ट करने पर कॉल मेरे पास आएगा जिससे अकाउंट लॉगिन किया जा सकता है।

अन्य तरीका ये है कि जब वह अजनबी/ फ्रेंड/ रिलेटिवे मुझे अपना फोन देगा मैं उसमें कॉल फॉरवर्ड एप्लिकेशन या स्पाइ सॉफ्टवेर लोड कर सकता हूँ जो कि मुझे एसएमएस और कॉल डीटेल मेरे मेल पर देता रहेगा और अजनबी/ फ्रेंड/ रिलेटिवे का सभी अक्टिविटी देख और कंट्रोल किया जा सकता है।

**** यह आर्टिकल केवल इन्फॉर्मेशन एंड रिसर्च कार्य के लिए है, इसके द्वारा किसी भी प्रकार के अपराध या नुकसान के लिए साइबर केयर कि कोई जिम्मेवारी नहीं है। ***

नए अपडेट्स के लिए पेज को लाइक और फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dark web with AI Cyber Attack

Protect your business from Dark Web and AI-driven cyber attacks with advanced security measures, monitoring, and proactive defense strategies.